Explore

Search

October 31, 2026 8:57 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

डिस्ट्रिक्ट शूटिंग चैंपियनशिप का हुआ समापन, सीओ ने बाटे मेडल

इटावा। जिला राइफल क्लब द्वारा आयोजित 13वीं इंटर डिस्ट्रिक्ट शूटिंग चैंपियनशिप का समापन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि सीओ सिटी अभय नारायण राय उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि का स्वागत प्रतियोगिता के आयोजक एवं अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता चंद्र मोहन तिवारी ने फूलों का बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया।

प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर राइफल में राजीव कुमार, आशुतोष कुमार एवं युवराज यादव चैंपियन ऑफ चैंपियन बने। 10 मीटर एयर पिस्टल में अग्रज प्रताप सिंह, शिवम पाल एवं हर्षित दुबे ने चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब जीता। लिटिल चैंप वर्ग में पीप साइट राइफल में श्राव्या, ओपन साइट राइफल में ईवा, लिटिल चैंप पिस्टल में सूर्य, ध्रुव कुमार एवं जतिन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाज़ी मारी। प्रतियोगिता में इटावा, कन्नौज, औरैया, फर्रुखाबाद, बस्ती, विधूना एवं शिकोहाबाद जनपदों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। 10 मीटर एयर राइफल पुरुष वर्ग में हेमंत सिकेरा, गौरव पटेल, प्रांशु चतुर्वेदी, धैर्य श्रीवास्तव, हार्दिक तिवारी, आलोक, निखिल, अनिल कुमार पाल एवं हरिओम पाल ने पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। 10 मीटर एयर पिस्टल में विशेष, अनुराग, हर्षित एवं संचीत ने पदक अपने नाम किए। 10 मीटर एयर राइफल महिला वर्ग में कशिश तथा एन आर राइफल वर्ग में स्पर्शिका राठौर ने पदक प्राप्त किए।।शॉटगन नेशनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए ऋत्विक तिवारी को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता जिला राइफल क्लब के तत्वावधान में एससीए शूटिंग अकादमी, कुनेरा में आयोजित की गई।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर