Explore

Search

November 2, 2026 2:55 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

शाहरुख खान विवाद पर असीम वकार ने दी देवकीनंदन ठाकुर को चुनौती,कहा-हिम्मत है तो पीएम मोदी से शेख हसीना को देश से बाहर करने की मांग करें

लखनऊ।आईपीएल में बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्ताफिजुर रहमान को खरीदे जाने पर फिल्म अभिनेता शाहरुख खान को लेकर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा हैं।इस बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन पार्टी के प्रवक्ता सैयद असीम वकार की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई हैं।असीम ने विख्यात कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर पर निशाना साधा है।असीम ने कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शेख हसीना को देश से बाहर करने की मांग करें।

 

एआईएमआईएम के प्रवक्ता सैयद असीम वकार ने कहा कि देवकीनंदन ठाकुर शाहरुख खान पर दबाव बना रहे है कि वो अपने टीम से बांग्लादेशी खिलाड़ी को निकल दें। अगर उनमें हिम्मत है तो वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करें कि वो शेख हसीना को देश से बाहर करें और बांग्लादेश की एंबेसी को बंद करें,असीम ने चुनौती देते हुए पूछा क्यों भई है हिम्मत।

 

बता दें कि आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर ने बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्ताफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा है।इसके बाद कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने केकेआर के मालिक शाहरुख खान पर हमला करते हुए उन्हें गद्दार बता दिया।देवकीनंदन ठाकुर ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर अत्याचार का हवाला देते हुए शाहरुख खान को देशद्रोही कहा।देवकीनंदन ठाकुर ने शाहरुख खान को चेतावनी दी कि अगर वो केकेआर टीम से बांग्लादेशी क्रिकेटर को बाहर नहीं करेंगे तो देशभर में उनकी टीम का बहिष्कार किया जाएगा,वो केकेआर का मैच नहीं होने देंगे।हाल ही में भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने भी शाहरुख खान पर बांग्लादेशी खिलाड़ी खरीदने पर सवाल उठाया और इसे देश विरोधी गतिविधि कहा था।संगीत सोम शाहरुख खान को गद्दार बताते हुए कहा कि ऐसे लोग देश में रहने के लायक़ नहीं है।बॉलीवुड और क्रिकेट की जरिए ही देश में राष्ट्रविरोधी ताकतों को बढ़ावा मिल रहा है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर