Explore

Search

October 31, 2026 8:57 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

इटावा: क्वार्टर फाइनल में किड्स कॉर्नर फिरोजाबाद का शानदार प्रदर्शन, 7 विकेट से जीतकर सेमीफाइनल में दस्तक

इटावा। जनपद प्रदर्शनी के तत्वावधान में जीआईसी मैदान में खेले गए दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में किड्स कॉर्नर फिरोजाबाद ने एलबी शास्त्री, दिल्ली को 7 विकेट से शिकस्त देकर अपना दबदबा कायम रखा। टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनने का फैसला फिरोजाबाद के लिए रणनीतिक रूप से सही साबित हुआ।

दिल्ली की पारी गेंदबाजी के आगे ढही

 

गेंदबाजी करने उतरी फिरोजाबाद की टीम ने दबाव बनाकर दिल्ली की पारी को 20 ओवर में 120 रन तक सीमित कर दिया। दिल्ली की ओर से आयुष्मान ने 35 और आयुष शंकर ने 29 रनों की पारी खेली। फिरोजाबाद की गेंदबाजी में वकास ने 3, जबकि हमजा और शोएब ने 2-2 विकेट झटक कर विरोधी टीम को कभी रफ्तार नहीं पकड़ने दी।

 

फिरोजाबाद ने आसानी से पूरा किया लक्ष्य

मात्र 121 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए फिरोजाबाद की टीम ने केवल 13 ओवर में 7 विकेट शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया। अमन यादव के 42 रन, विजय शर्मा के 39 रन और शोएब कुरैशी के 24 रनों ने जीत को आसान बना दिया। दिल्ली की ओर से केवल फैजान और दक्ष ही एक-एक विकेट ले सके।

 

वकास बने ‘मैन ऑफ द मैच’

 

फिरोजाबाद के गेंदबाज वकास को उनके शानदार प्रदर्शन (3 विकेट) के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष श्री आलोक दीक्षित ने मुख्य अतिथि के रूप में उन्हें पुरस्कृत किया।

 

सेमीफाइनल की तैयारी, कल सहारनपुर बनाम फिरोजाबाद

 

इस जीत के साथ ही किड्स कॉर्नर फिरोजाबाद सेमीफाइनल में पहुँच गया है। इटावा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सर्वेश सिंह चौहान ने सभी दर्शकों व खिलाड़ियों का आभार जताया। उन्होंने बताया कि कल सुबह 11 बजे से पहला सेमीफाइनल मुकाबला सहारनपुर और फिरोजाबाद के बीच खेला जाएगा। क्रिकेट प्रेमी इस रोमांचक मुकाबले का लुत्फ उठा सकेंगे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर