Explore

Search

October 31, 2026 9:40 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

नशा निवारण एवं जागरूकता अभियान में बच्चों ने प्रस्तुत किए नाटक

इटावा। इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी पंडाल में नशा निवारण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि कार्यकारिणी समिति एवं स्टैंडिंग काउंसिल कमेटी के सदस्य प्रेम शंकर शर्मा एडवोकेट ने सरस्वती मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व डॉ ज्योति वर्मा द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों ने नशे को लेकर नुक्कड़ नाटक के जरिए जागरूकता का संदेश दिया। साथ ही पोस्टर के जरिए जागरूकता प्रदर्शित की। कार्यक्रम में विहान आवासीय बालिका विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरबिया टोला, गुरुकुल एकेडमी,यंग जीनियस एकेडमी आदि अन्य विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभाग किया।

 

विलक्षण दुबे, दृष्टि और तान्या ने भाषण, वैष्णवी और लक्ष्मी ने कविता सुनाई। अंशिका, जानवी, पलक आदि ने नशा को लेकर जागरूकता प्रदर्शित करते पोस्टर बनाए। अमृषा पटेल ने अतिथियों का रोली टीका लगाकर स्वागत किया। संचालन संस्कृत प्रवक्ता डॉ ज्योति वर्मा व जागृति वर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

 

मुख्य अतिथि ने प्रतिभागी बच्चों को मेडल पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया व उनकी प्रस्तुतियों को सराहा। संयोजक गुलशन कुमार, सह संयोजक मुनिराज वर्मा ने मुख्य अतिथि का शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह देकर तथा अतिथियों का बैज लगाकर व माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया।

 

श्री सत्यनारायण समाज सेवा संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष मनोरमा वर्मा, सदस्य उज्जवल पटेल, जागृति वर्मा, आंचल वर्मा, मसूद तैमूरी, प्रेम कुमार शाक्य, शिखा पाल,आशीष वाजपेई, अजय बाथम, प्रमोद राठौड़, अखिलेश कौशिक मुकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम संयोजक गुलशन कुमार, सह संयोजक मुनिराज वर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर