Explore

Search

February 14, 2026 6:10 pm

स्वच्छ सर्वेच्छण 2025 -26 में नगर पालिका परिषद इटावा को प्रथम लाने के लिए गीला और सूखा कचरा अलग-अलग कर सफाई कर्मी को दे – डॉ० हरी शंकर पटेल

 

Etawah नगर पालिका परिषद , इटावा के अध्यक्ष श्रीमती ज्योति संटू गुप्ता एवं अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद इटावा व आई टी सी मिशन सुनहरा कल तथा समाज उत्थान समिति के संयुक्त तत्वाधान से वार्ड 25 शाहग्रान मे सफाई एवं खाद्य निरीक्षक एनएल कुशवाह के सहयोग से स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन मोहल्ला समिति के बैठक की गई !

ब्राण्ड एम्बेसडर स्वच्छ भारत मिशान (नगरीय) डॉ० हरीशंकर पटेल ने वार्ड वासियों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए कहां स्वच्छ सर्वेच्छण वर्ष 2025 – 26 में नगर पालिका परिषद इटावा को प्रथम लाने के लिए कचरे को इधर – उधर ना फेकें सफाई कर्मी को दें, गीला और सूखा कचरा अलग-अलग कर सफाई कर्मी को दें ,

सभासद / ब्रण्डएम्बेसडर सौभ्य वर्मा (तरुन) ने गीले कूड़े से जैविक खाद बनाने तथा सूखे कचरे का रिसाइकिलिंग करने की बात कही

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में आई टी सी से सुजीत कुमार द्रारा जानकारी दी गई

शाहग्रान वार्ड के सभासद प्रतिनिधि लल्ला अंसारी ने बैठक में आये अतिथियों तथा वार्ड के जागरूक नागरिकों का हृदय से स्वागत एवं आभार किया।

गोष्ठी को सफल बनबाने में समाज उत्थान समिति के इन्जी० राजेश कुमार वर्मा जी , जिओ स्टेट से विवेक- सफाई नायक मुनेश कुमार अपनी टीम के साथ ,IEC टीम ,स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन मोहल्ला समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर