Explore

Search

November 2, 2026 4:44 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

साप्ताहिक बाजार बंदी को लेकर के प्रस्ताव भेजें -उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने बैठक कर व्यापारियों से मांगे प्रस्ताव 

इटावा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ एके शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप जिला वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला ने संयुक्त रूप से ऋषभ कंप्यूटर पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जनपद के व्यापारियों से अपील की है कि सहायक श्रमायुक्त इटावा, कुलदीप सिंह ने अवगत कराया है कि शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी इटावा द्वारा उ०प्र० दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम 1962 की धारा 8 एवं नियमावली के नियम 6 के अन्तर्गत जनपद इटावा में स्थित नगर पालिका इटावा, भरथना जसवंतनगर तथा टाउन ऐरिया इकदिल लखना, बकेवर एवं नोटिफाइड ऐरिया बसरेहर, महेवा की समस्त दुकानों एवं वाणिज्य अधिष्ठानों हेतु सप्ताहिक बन्दी दिवस निर्धारित की जानी है। जनपद इटावा के समस्त व्यापारिक संगठनों से अनुरोध है कि व्यापारी संगठन अपने अपने क्षेत्र की सप्ताहिक बन्दी के दिवस में परिवर्तन चाहते है तो अपना प्रत्यावेतन कार्यालय सहायक श्रमायुक्त इटावा में एक सप्ताह के अन्दर प्रस्तुत करें अन्यथा की स्थिति में पूर्व की भांति सप्ताहिक बन्दी दिवस घोषित करने की कार्यवाही की जायेगी उपरोक्त साप्ताहिक बंदी दिवस में किसी भी प्रकार का कोई सुझाव हो तो वह अभिलंब उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल को लिखित रूप से भेजें जिससे कि इस पर उचित कार्रवाई कराई जा सके बैठक में प्रमुख रूप से युवा जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता जिला उपाध्यक्ष राजीव पाल जिला उपाध्यक्ष शरद बाजपेई उद्योग मंच के जिला अध्यक्ष मेजर पांडे जिला संगठन मंत्री अवधेश दुबे नगर महामंत्री विवेक गुप्ता नगर उपाध्यक्ष हरेंद्र भदोरिया नगर उपाध्यक्ष एकलव्य भदोरिया युवा जिला उपाध्यक्ष तरुण रंजन गुप्ता युवा शहर अध्यक्ष मुकेश दुबे युवा शहर उपाध्यक्ष आशीष तिवारी युवा शहर कोषाध्यक्ष गोविंद कृष्ण भदोरिया गोपाल पांडे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर