Explore

Search

November 2, 2026 2:57 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

भाजपा का कार्यालय घेरने के कार्यक्रम को पुलिस दमन से रोका गया, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया”

कांग्रेस ने भाजपा पर ‘न्यायालय द्वारा खारिज आरोपों से नेताओं की छवि धूमिल करने की साजिश’ का लगाया आरोप

इटावा,। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य श्री प्रशांत तिवारी ने आज यहां बताया कि कांग्रेस पार्टी का भाजपा कार्यालय घेरने का कार्यक्रम था, लेकिन पुलिस बल के दम पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय को घेरने से रोका गया। श्री तिवारी ने स्वयं पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों के दुरुपयोग से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड व यंग इंडिया जैसे मामलों में लगातार प्रताड़ित कर रही थी, जिन आरोपों को न्यायालय ने खारिज कर दिया है।

 

श्री तिवारी ने जोर देकर कहा, “न्यायालय के फैसले ने साबित कर दिया कि भाजपा सरकार हमारे नेताओं की छवि को धूमिल करने में लगी थी। अदालती फैसले के बाद कांग्रेस नेताओं की छवि और भी साफ होकर सामने आई है। भाजपा एक अन्याय और अत्याचार की सरकार है, और हम इसके खिलाफ अपना विरोध जारी रखेंगे।”

 

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा महात्मा गांधी के नाम और विरासत को मिटाने की साजिश रच रही है, लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी और “सड़क से संसद तक” संघर्ष जारी रखेगी।

 

इस दौरान पुलिस ने कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों को हिरासत में लिया। जिनमें जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, शहर अध्यक्ष मो. राशिद खान को हाउस अरेस्ट किया गया, जबकि पूर्व जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, वाचस्पति द्विवेदी, प्रेरणा जुबैरी, विष्णुकांत मिश्रा, नरेंद्र यादव, अंबुज त्रिपाठी, सचिन शंखवार, अनूप परमार, अंसार अहमद व सरवर अली सहित कई कार्यकर्ताओं को कांग्रेस कार्यालय पर ही रोका गया और बाद में कोतवाली ले जाया गया।

 

इस घटना ने स्थानीय राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है, जिसमें कांग्रेस ने सत्ता पक्ष पर लोकतांत्रिक विरोध को दबाने का आरोप लगाया है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर