इटावा महोत्सव एवं जनपद प्रदर्शनी के तत्वाधान में आयोजित जनपद स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में एस एम जी आई ने रॉयल वॉरियर्स को और यूथ क्रिकेट एकेडमी ने बेसिक टीचर्स क्लब को हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया।
आज खेले गए पहले मैच में बेसिक टीचर्स क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया।
पहले खेलने यूथ क्रिकेट एकेडमी ने आलोक के ताबड़तोड़ 95 रनों, इरशाद मेव के शानदार 17 रनों ,तथा सनी ठाकुर के 13 रनों की बदौलत निर्धारित 16 ओवरों में 8 विकेट खोकर 154 रन बनाए । बेसिक टीचर्स क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुये गौरव पाठक,इंद्रजीत तथा अमान ने 2- 2 विकेट और अजीत ने एक विकेट प्राप्त किया।
जवाब में खेलने उतरी बेसिक टीचर्स क्लब की टीम ने अभिषेक के शानदार 41 रनों गौरव पाठक के 14 रनों अजीत और प्रवीण के 12- 12 रनों की बदौलत 06 विकेट पर मात्र 129 रन ही बना सकी और 25 रनों से पराजित हो गई।
यूथ क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए हर्ष और पारस ने 2- 2विकेट तथा अमान और पी डी पाठक ने 1- 1 विकेट प्राप्त किया।
आलोक को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया ।
आज खेले गए दूसरे मैच में एस एम जी आई ने रॉयल वॉरियर्स को शानदार तरीके 7 विकेट से हराया।
रॉयल वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
पहले खेलते हुए रॉयल वॉरियर्स ने सूफियान के 25 रन वरुण के 23 रन ,तथा निखिल के 11 रन की बदौलत निर्धारित 16 ओवरों मात्र 81 रनों पर पूरी टीम आउट हो गई ।
एस एम जी आई की ओर से गेंदबाजी करते हुए विजयपाल ने 4 विकेट नवीन कठेरिया ने 3 विकेट तथा रेहान अजीज ने 2 विकेट लिए।
जवाब मे खेलने उतरी एस एम जी आई की टीम ने विजय लक्ष्य को आसानी से 3 विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया। जिसमें आनंद यादव टंटी ने सर्वाधिक 19 रन विवेक यादव ने 18 रनों तथा नवीन कठेरिया ने नाबाद 18 रनों का योगदान दिया।
रॉयल वॉरियर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए अजय ने सभी 3 विकेट अपने नाम किए।
विजय पाल को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टूर्नामेंट संयोजक वीरेंद्र यादव ने बताया कि कल पहला सेमीफाइनल मैच यूथ क्रिकेट एकेडमी और स्टेडियम ए के बीच तथा दूसरा सेमीफाइनल मैच एस एम जी आई और और शौर्य क्लब के बीच खेला जाएगा।











