इटावा 16 दिसंबर, 2025 – “सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर” के अंतर्गत ग्राम चौपाल के सफल क्रियान्वयन हेतु मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर के अंतर्गत ग्राम चौपाल में मुनादी आदि कराकर लोगों को जागरूक किया जाए एवं सभी योजनाओं का प्रचार प्रसार अवश्य किया जाए । उन्होंने कहा कि चौपाल में रजिस्टर अवश्य बनाया जाए जिससे उच्च अधिकारियों के आने पर उनको अवगत कराया जाए । उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी चौपाल में समय से उपस्थित होकर जनता की समस्याओं को सुने एवं मौके पर इसका निस्तारण भी किया जाए साथ ही साथ उन्होंने यह भी अवगत कराया की चौपाल में बैनर लगाया जाए, चौपाल के अंतर्गत जनता की सभी समस्याओं को सुना जाए एवं सभी योजनाओं के बारे में उन्हें जागरूक भी किया जाए तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ भी दिया जाए। उन्होंने कहा कि चौपाल के समय लेखपालों का उपस्थित रहना अनिवार्य है जिससे कि खतौनी आदि को जांच कर मौके पर फ़ीड कराया जाए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी चौपाल में समय का विशेष ध्यान रखें समय में किसी भी प्रकार की हेरा फेरी ना की जाए।
उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर विद्युत बिल जमा करने की सुविधा पंचायत घर पर की गई है जिससे सभी ग्राम वासी अपना बिल वहीं पर जमा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह मनाया जाएगा जिसमें जो भी छूटे हुए फैमिली आईडी के लाभार्थियों का भी कार्य किया जाए।
बैठक के दौरान जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी,जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल सिंह , जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार तिवारी, उप जिलाधिकारी न्यायिक एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।









