Explore

Search

February 15, 2026 2:37 am

फुव्वारा पार्क में ए डी एम न्यायिक ने किया बीकानेर एक्सप्रेस के स्काई-डेक रेस्टोरेंट का हुआ उद्घाटन 

इटावा, दिसम्बर। इटावा के प्रसिद्ध बीकानेर एक्सप्रेस स्वीट तथा स्काई डेक रेस्टोरेंट का इटावा नुमाइश के फुव्वारा पार्क स्थित नेहरू चौक में भव्य उद्घाटन अपर जिलाधिकारी न्यायिक सन्दीप श्रीवास्तव द्वारा किया गया। उल्लेखनीय है कि बीकानेर एक्सप्रेस स्वीट की दुकान जनपद इटावा की प्रसिद्ध मिठाई की दुकानों के रूप में प्रतिष्ठित है। इसे लगभग 3 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। प्रतिष्ठान के मालिक अरविंद पोरवाल तथा हर्षित पोरवाल ने बताया कि होटल में स्वादिष्ट भोजन, स्वल्पाहार, काफी, सुगन्धित दूध सहित मिठाइयां एक ही छत के नीचे मिलेगी। हमारा प्रयास है नुमाइश में आने वाले लोग गुणवत्ता पूर्ण व अच्छा स्वाद लेने के लिए हमारे यहां आए। होटल तथा रेस्टोरेंट का संचालन गौरव मिश्रा तथा शुभम् दीक्षित कर रहे हैं। उद्घाटन के अवसर पर राजीव अग्रवाल बाबा माल,कृष्ण मुरारी गुप्ता जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल,अनंत अग्रवाल, अखिलेश तिवारी, मनोहर दीक्षित, मुकेश पोरवाल, सुशील यादव, मनोज गुप्ता, राजीव चंदेल उर्फ टंच, राजीव कुमार गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर