Explore

Search

April 16, 2026 4:12 pm

गजब:जयमाला के बाद आई प्रेमी की याद,शादी से मुकरी दुल्हन, पहुंच गई प्रेमी के घर,फिर कहानी में आया ट्विस्ट

फतेहपुर।उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है।यहां जयमाला के बाद दुल्हन ने कीटनाशक दवा पी ली और दूल्हे से शादी से इनकार करते हुए अपने प्रेमी से विवाह करने की बात कही।मामला जब प्रेमी तक पहुंचा तो उसने भी युवती से शादी करने से इनकार कर दिया।उधर दूल्हा भी शादी से मना करते हुए बारात वापस ले गया।दोनों जगह से ठुकराए जाने के बाद युवती जबरन प्रेमी के घर में घुस गई और प्रेमी से शादी करने पर अड़ गई। घरवालों ने गुजरात में काम कर रहे प्रेमी को फोन कर घर बुलाया है।

 

जानें क्या है पूरा मामला

 

फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती की शादी बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के रजीपुर के रहने वाले छेदीलाल निषाद से तय हुई थी।बैंड बाजे के साथ बड़े ही धूमधाम से छेदीलाल बारात लेकर पहुंचा।लड़की वालों ने अगवानी की रस्म पूरी करते हुए बारातियों का स्वागत किया। इसके बाद जयमाला कार्यक्रम संपन्न हुआ,लेकिन अगले ही पल लड़की घर के अंदर गई और उसने कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर घर वालों को पता चला, जिससे हड़कंप मच गया।हालांकि घर में ही उसका इलाज हो गया और तबीयत ठीक हो गई,लेकिन इसके बाद दुल्हन ने शादी से मना कर दिया।

 

प्रेमी के इनकार के बाद दूल्हे से शादी के लिए हो गई तैयार

 

दुल्हन अपने प्रेमी से शादी करने पर अड़ी रही।इस बात को सुनकर पूरे शादी समारोह में सन्नाटा छा गया। दूल्हा पक्ष के लोग भी परेशान हो गए,क्योंकि दुल्हन का प्रेमी उसके ही गांव का रहने वाला निकला।परिजनों ने पता किया तो पता चला उसका प्रेमी अभी गुजरात में हैं।परिजनों ने प्रेमी से फोन पर संपर्क किया तो उसने शादी से इनकार कर दिया।इस पर दुल्हन फिर से दूल्हे के साथ शादी करने को तैयार हो गई लेकिन अब दूल्हे ने उससे शादी करने से मना कर दिया और धमकी दी कि अगर जबरन शादी की गई तो वह जहर खा कर जान दे देगा।

 

परिजनों के साथ प्रेमी के घर में घुस गई दुल्हन

 

इसके बाद दूल्हा पक्ष के लोग बारात लेकर वापस लौट गए। रात भर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।सुबह दुल्हन अपने परिजनों के साथ प्रेमी के घर में घुस गई और वहीं रहने की जिद करने लगी।जबकि प्रेमी के घर वालों ने उसको अपने घर से बाहर निकाल दिया।अब सूचना पुलिस तक पहुंची तो मौके पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर