Explore

Search

February 15, 2026 6:42 pm

यूपी सरकार के मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने पार्टी के दो वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का जाकर किया हालचाल, कुशलक्षेम जाना

इटावा। उत्तर प्रदेश सरकार में होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं जनपद इटावा के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने अपने जनपद आगमन के दौरान पार्टी के दो वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य का हाल जाना। उन्होंने सबसे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता के साथ फ्रैंड्स कॉलोनी स्थित अपने आवास से पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक रघुराज शाक्य से मुलाकात की और उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली।

 

इसके बाद मंत्री जी ने कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवमहेश दुबे के महेवा स्थित आवास पर जाकर उनकी सर्जनीय चोटों के बारे में जाना। श्री दुबे हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में घायल हुए हैं।

 

मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने दोनों कार्यकर्ताओं को पार्टी के मजबूत सिपाही बताते हुए ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा, “आप लोग जल्द से जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर पुनः राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में सक्रिय हों, यही मेरी शुभकामना है।”

 

इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे, जिला मंत्री जितेंद्र गौड़, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री विकास भदौरिया, सीपू चौधरी, लज्जाराम प्रजापति, अलोक गुप्ता, इरशाद अली टिंकू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर