Explore

Search

November 2, 2026 3:29 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

इटावा में “हक की बात – जिलाधिकारी के साथ” का भव्य आयोजन, महिला सशक्तिकरण को मिली नई दिशा

मिशन शक्ति 5.0 के तहत जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने महिलाओं से किया सीधा संवाद

इटावा, 14 नवंबर, 2025: जनपद इटावा में आज मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत “हक की बात – जिलाधिकारी के साथ” मेगा इवेंट का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सैकड़ों महिलाओं और बालिकाओं से रूबरू होकर उनकी “सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन” की राह प्रशस्त की।

सीधा संवाद और त्वरित समाधान:
कार्यक्रम कामुख्य आकर्षण जिलाधिकारी और एसएसपी द्वारा महिलाओं से सीधा संवाद था। इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने अपनी समस्याओं और शिकायतों को रखा, जिनके निवारण के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

महिलाओं को दी गई अहम जानकारियाँ:
अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वाराउपस्थित सभी महिलाओं को निम्नलिखित महत्वपूर्ण सेवाओं और प्रावधानों से अवगत कराया गया:

· हेल्पलाइन नंबर: महिला हेल्पलाइन 1090, इमरजेंसी सेवा 112, चाइल्डलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 और एम्बुलेंस सेवा 108 के बारे में जागरूक किया गया।
· महिला बीट व्यवस्था: उन्हें पुलिस की ‘महिला बीट’ प्रणाली की जानकारी दी गई, जो उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष रूप से तैनात है।
· साइबर सुरक्षा: ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताए गए।
· नए कानून: नए आपराधिक कानून बीएनएस (Bharatiya Nyaya Sanhita) और बीएनएसएस (Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita) में महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई।

सरकारी योजनाओं से कराया अवगत:
महिलाओंको प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया, ताकि वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकें।

जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त शुक्ल ने कहा कि “महिला सुरक्षा, सम्मान व सशक्तिकरण—हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।” इस कार्यक्रम के माध्यम से जनपद की महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और एक सुरक्षित माहौल प्रदान करने का संकल्प दोहराया गया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर