पहले दिन शौर्य इंडियन और मोतीझील क्लब ने जीते अपने अपने मैच
इटावा महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्व० रनवीर सिंह भदौरिया(रामू भाई) की स्मृति में जनपद स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ राम शरण गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
आज पहला मैच टीचर्स क्लब और शौर्य इंडियन के मध्य खेला गया। इस मुकाबले में शौर्य इंडियन ने बेहतरीन अंदाज में टीचर्स क्लब को 7 विकेट से हराया।
टीचर क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीचर्स क्लब मात्र 16 ओवरों मात्र 85 रन ही बना सकी । जिसमें सौरभ पाठक ने 12,अनूप ने 11 तथा सलमान ने 8 रनों का योगदान दिया।
शौर्य इंडियन की ओर से गेंदबाजी करते हुए देवांश चतुर्वेदी एवं मोहित ने 3-3 विकेट ,लक्की ने 2 विकेट तथा सुधांशु ने एक विकेट प्राप्त किया।
जवाब में खेलने उतरी शौर्य इंडियन ने लक्ष्य का पीछा करते हुए विजयी लक्ष्य को मात्र 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। शौर्य इंडियन की ओर से खेलते हुए यथार्थ ने सर्वाधिक 22 रनों का आशीष यादव ने 16 रनों तथा अभिषेक ने 14 रनों का योगदान दिया।
टीचर्स क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए गौरव पाठक,दीपक और अमन ने 1-1 विकेट लिया।
देवांश चतुर्वेदी को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ दि मैच के खिताब से नवाजा गया।आज खेले गए दूसरे मैच में मोतीझील क्लब ने सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी को शानदार तरीके से 6 विकेट से पराजित किया।
सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी ने पहले खेलते हुए डॉ रफी के शानदार अर्धशतक की बदौलत निर्धारित ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाए।
जवाब में खेलने उतरी मोतीझील क्लब ने शिवम् की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत मैच 4 विकेट से जीत हासिल की। शिवम् को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ दि मैच चुना गया।
मैच के दौरान वरिष्ठ खिलाड़ी हरिशंकर चतुर्वेदी, टनटी यादव, मुकेश दीक्षित(कश्मीरी दीक्षित),मुकेश शुक्ला, जावेद अख्तर,कपिल चतुर्वेदी,लल्लन एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्य तथा वरिष्ठ एवं कनिष्ठ खिलाड़ी उपस्थित थे।









