Explore

Search

February 14, 2026 6:24 pm

भारत रत्न पटेल के फौलादी इरादों ने भारत को एक भारत ,श्रेष्ठ भारत बनाया डॉ० हरीशंकर पटेल

अपना दल (एस) इटावा ने सरदार पटेल की मूर्ति के नीचे जन मानस को वितरण की लौहपुरुष की तस्वीरे

 

इटावा अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष / केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार अनुप्रिया पटेल के निर्देशानुसार राष्ट्रीय एकता दिवस पर भारत रत्न , लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150 वीं जन्म जयंती पर अपना दल (एस) इटावा के संस्थापक सदस्य बीरेद्र सिंह पटेल के पक्का तालाब स्थित शिवा सॉई ढावा में गोष्ठी आहुत हुयी गोष्ठी की अध्यक्षता जिला महासचिव राजेश पोरवाल ने की

मुख्य अतिथि के रूप में अपना दल(एस) के वरिष्ठ नेता /राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ० हरीशंकर पटेल ने बताया भारत रत्न सरदार पटेल के फौलादी इरादों ने भारत को एक भारत , श्रेष्ठ भारत बनाया।

पक्का तालाब चौराहे पर स्थापित लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा सरदार पटेल की विचारधारा पर चलने वाले संभ्रांत नागरिकों में मुख्य रूप से सुयश सचान, हीरालाल, मनोज कुमार ,राजेश एवं भरत वर्मा आदि को लौह पुरुष सरदार पटेल जी का चित्र भेंट किया गये।

सरदार पटेल की गोष्ठी को भव्यता पूर्वक सफल /खुशियाँ बनवाने में जिला सचिव डॉ० सुधीर सविता, अनुपम पटेल , इन्जी० राजेश कुमार वर्मा , एडवोकेट अमित चौरसिया, अकिंत पटेल आदि का सरहानीय योगदान रहा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर