Explore

Search

February 14, 2026 6:25 pm

पान कुंवर इंटरनैशनल स्कूल में “साइबर जागृत भारत” कार्यशाला का हुआ भव्य आयोजन

इटावा पान कुंवर इंटरनैशनल स्कूल में “साइबर जागृत भारत” विषय पर एक जागरूकता कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और डिजिटल दुनिया में सुरक्षित व्यवहार को बढ़ावा देना था।

 

इस अवसर पर एसपी क्राइम सुबोध गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ निरीक्षक क्राइम राकेश शर्मा ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं डीटीसी, सीबीएसई इटावा डॉ. कैलाश चन्द्र यादव ने दोनों अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने मिलकर ज्ञान एवं जागरूकता के प्रकाश को फैलाने का संकल्प लिया।

 

मुख्य अतिथि सुबोध गौतम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर अपराधों की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक को इंटरनेट का प्रयोग सोच-समझकर तथा जिम्मेदारीपूर्वक करना चाहिए। उन्होंने ऑनलाइन फ्रॉड, पासवर्ड सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और साइबर बुलिंग से बचाव के उपायों की जानकारी दी। इसी क्रम में निरीक्षक राकेश शर्मा ने भी विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रकारों से अवगत कराते हुए उनसे सावधानी बरतने और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस की सहायता लेने का आग्रह किया।

 

कार्यक्रम के अंत में डॉ. कैलाश चन्द्र यादव ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को तकनीकी युग में सजग नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर