Explore

Search

February 15, 2026 5:09 am

फिटनेस और अनुशासन का दोहरा अभियान: एसएसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन में ली परेड, कराया व्यापक निरीक्षण

इटावा। 03 अक्टूबर, 2025। जनपद की पुलिस को शारीरिक व मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त और अनुशासित बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली और व्यापक निरीक्षण किया।

फिटनेस पर जोर: दौड़ और व्यायाम

नेसर्वप्रथम पुलिस बल की फिटनेस पर विशेष ध्यान दिया। समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई गई। परेड में शामिल पुलिस लाइन के बल, विभिन्न कार्यालयों के कर्मी तथा प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों को विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायाम भी कराए गए।

अनुशासन का पाठ: टोलीवार ड्रिल

एकरूपताऔर अनुशासन कायम रखने के लिए निर्देश पर सभी पुलिसकर्मियों को टोलीवार ड्रिल करवाई गई। इससे बल के समन्वित कार्य और अनुशासन में वृद्धि होती है।

यूपी-112 वाहनों का स्टॉक चेक

तत्पश्चात,एसएसपी नें  यूपी-112 की पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने वाहन में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों और फर्स्ट एड किट आदि की जांच की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी उपकरणों की नियमित सफाई और समुचित देखरेख सुनिश्चित की जाए तथा उनका कुशलतापूर्वक संचालन हो।

आरटीसी और सहूलियतों का जायजा

इसीक्रम में आरटीसी कार्यालय, आरटीसी बैरक और मेस आदि का भी निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर की स्वच्छता, रहने की स्थितियों की गुणवत्ता और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

अभिलेखों का हुआ सत्यापन

परेड केबाद, पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों का सत्यापन किया। साथ ही, उन्होंने पुलिस कर्मचारियों के अर्दली रूम का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उपस्थिति

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम केदौरान पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर