Explore

Search

February 14, 2026 6:31 pm

ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता पी०एम०श्री कम्पोजिट विद्यालय – धर्मपुरा में सम्पन्न –

बेसिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में वि०ख०-महेवा की ब्लॉक स्तरीय (दो दिवसीय )खो-खो प्रतियोगिता खण्ड शिक्षा अधिकारी ,उदय सिंह राज के निर्देश पर पी०एम०श्री कम्पोजिट विद्यालय-धर्मपुरा के परिसर में आयोजित की गई।

प्रतियोगिता का शुभारम्भ बच्चों से हाथ मिलाकर मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ समाज सेवी डॉ० हरीशंकर पटेल राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य – अपना दल (एस) विशिष्ट अतिथि पिन्दू सिंह राजपूत ,प्रधान धर्मपुरा तथा नरोतम सिंह एसएमसी- अध्यक्ष के द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के उपरान्त सभी अतिथिगणों के स्वागत /सम्मान के साथ प्रतियोगिता आरम्भ की गई, जिसमें विकास खण्ड के विभिन्न संकुलों की टीमों ने प्रतिभाग किया । खिलाडियों का परिचय मुख्य अतिथियों एवं अशोक राजपूत इ०प्र०अ० / जिलाध्यक्ष,उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ- इटावा द्वारा सामूहिक रूप सामूहिक रूप से किया गया । जिसमें जूनियर स्तर पर-बालक वर्ग में संकुल लाखी -मेहदीपुर विजेता तथा संकुल विधीपुर -बसैयाहार उपविजेता रहे ।बालिका वर्ग में संकुल विधीपुर -बसैयाहार विजेता तथा संकुल लाखी – मेंहदीपुर उपविजेता रहे । वही प्राथमिक स्तर पर बालक एवं वालिका वर्ग में दोनों टीमों -संकुल बिरहीपुर ,धर्मपुरा ने जीत हासिल कर विजेता बनकर अपना परचम लहराया ।विजेता खिलाडियों को मैडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा सभी को लंच पैकेट वितरित किये गये । प्रतियोगिता ब्लॉक पी०टी०आई०-योगेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में सम्पन्न हुई । निर्णायक मण्डल में प्रदीप यादव एवं ललित कुमार ,अजय प्रताप सिंह, नीतेश कुमार, संजय कुमार व्यायाम अनुदेशक ने मुख्य भूमिका निभाई कार्यक्रम के प्रमुख सहयोगी – अशोक राजपूत ,श्याम त्रिपाठी, श्वेता राजपूत, अनिल तिवारी, प्रतीक अग्रवाल, अजय प्रकाश सिंह, चक्रपान, अमिता देवी,सुषमा देवी, मंजू राजपूत ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया ॥

अशोक राजपूत( इ०प्र०अ०/ जिला ध्यक्ष )

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ-इटावा

मो० 8449587074

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर