Explore

Search

September 15, 2026 2:08 pm

लेटेस्ट न्यूज़

एसएमजीआई में हुआ इन्टरनेट टेक्नोलॉजी एवं वैब डिज़ाइन पुस्तक का विमोचन

इटावा सर मदनलाल ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन इटावा के चेयरमैन डा.विवेक यादव व डायरेक्टर डा.उमा शंकर शर्मा ने मैनेजमेंट की पुस्तक “इन्टरनेट टेक्नोलॉजी एवं वैब डिज़ाइन” का एसएमजीआई, इटावा में विमोचन किया।ये पुस्तक सर मदनलाल ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन,इटावा के असिस्टेंट प्रोफ़ेसर अभिषेक मिश्रा,असिस्टेंट प्रोफेसर उदित जैन तथा विभागाध्यक्ष एंव एसोसिएट प्रोफ़ेसर डा. रेहान उद्दीन द्वारा सम्पादित की गई है व आइपी इन्नोवेटिव पब्लिकेशन,नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित हुई है।

 

चेयरमैन डा.विवेक यादव ने पुस्तक का विमोचन करते हुए लेखकों को बधाई दी।लेखकों ने सभी का आभार जताते हुए पुस्तक की संक्षिप्त जानकारी दी।यह पुस्तक एकेटीयू लखनऊ के अधिनियम के तहत लिखी गई है।यह पुस्तक बीसीए,बी टेक (सीएस), एमसीए,बीबीए एवं बीएससी (सीएस) के लिये अत्यंत उपयोगी हैं।इन्टरनेट टेक्नोलॉजी व वैब डिज़ाइन से छात्र अपने पाठ्यक्रम की तैयारी करने के साथ-साथ अपने जीवन मे इंटरनेट तथा वैब के सिद्धांतों को भी बख़ूबी समझ व सीख सकते हैं।यह पुस्तक अंग्रेज़ी भाषा मे लिखी गईं हैं एवं प्रत्येक अध्याय के अंत में परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नावली भी संयोजित की गई है।इस पुस्तक का उपयोग कर के विद्यार्थी न केवल पास होंगे परन्तु बहुत अच्छे नम्बर भी परीक्षा मे हासिल कर सकेंगे। यह पुस्तक दुकानों पर तो उपलब्ध है ही और साथ ही यह पुस्तक आनलाइन भी उपलब्ध है ताकि छात्र आसानी से घर बैठे ही पुस्तक को मंगा सकें।

 

चेयरमैन डा.विवेक यादव ने लेखकों को बधाई दी और आगे भी इसी प्रकार पुस्तकें लिखने के लिये प्रोत्साहित किया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर