Explore

Search

April 20, 2026 10:55 pm

स्वतंत्रता दिवस पर काजी पैट्रोल पंप पर ध्वजारोहण, हाजी साजिद हुसैन ने कर्मचारियों का जताया आभार”  

इटावा – स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज शहर के प्रमुख काजी पैट्रोल पंप पर भारत पैट्रोलियम के अधिकारियों द्वारा तिरंगा फहराकर देशभक्ति का जोश जगाया गया। इस मौके पर पंप के मालिक एवं उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला उपाध्यक्ष हाजी साजिद हुसैन ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय पर्व की बधाई देते हुए उनके समर्पण और मेहनत की सराहना की। 

 

हाजी साजिद हुसैन ने कहा कि यह दिन हम सभी के लिए गर्व और एकता का प्रतीक है। उन्होंने पंप पर तैनात स्टाफ की सेवाओं के लिए आभार जताया और देश की प्रगति में योगदान देने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर उत्साहपूर्ण माहौल में देशभक्ति के गीतों की गूंज और मिठाइयों का वितरण भी किया गया।

 

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने देश की एकता और अखंडता के लिए प्रेरणादायक संदेश साझा किए। यह आयोजन सभी के लिए यादगार और देशप्रेम से ओत-प्रोत रहा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर