Explore

Search

February 14, 2026 6:23 pm

स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन मोहल्ला समिति के साथ मीटिंग का आयोजन किया गया

इटावा अधिशासी अधिकारी के निर्देशानुसार 28.07.25 को नगर पालिका परिषद इटावा व आई टी सी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त तत्वाधान मे चलाय जा रहे सामुदायिक नेतृत्व मे विकेंद्रीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन मोहल्ला समिति के साथ मीटिंग का आयोजन किया गया वार्ड नं 25 शाहग्रान , जिसमे कचरे के प्रकार ,गीला व सुखा कचरा मिश्रित देने से हानियां , गीला व सुखा कचरा अलग-अलग देने के लाभ व सफाई मित्र को गीला व सुखा कचरे को अलग अलग करके देने के लिए बताया व कचरा का उचित समय में निस्तारण ,गीले कचरे कम्पोस्टिंग के माध्यम से जैविक खाद्य तैयार करना ,तथा सुखा कचरे का रीसाइक्लिंग के उद्देश्य से पुनः पृथक्करण ,लैंडफिल में कमी आदि बिंदुओं से अवगत कराया गया, साथ ही घरेलू स्तर पर होम कम्पोस्टर व वार्ड स्तर पर कम्युनिटी कम्पोस्टर के माध्यम से जैविक खाद्य बनाने के विषय मे जानकारी दी गई ,इस कार्यक्रम मे एस एफ आई एनएल कुशवाह जी ,डीपीएम सुनील कुमार जी , वार्ड सभासद, आई टी सी से. सुजीत कुमार , सफाई नायक एवं समिति सदस्य लोग उपस्थित रहे .

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर