Explore

Search

April 22, 2026 4:01 pm

इंटों में छिपा था खतरनाक करैत ,मजदूर की सर्पदंश से बाल बाल बची जान

मुन्नी का अड्डा के एक निर्माणाधीन मकान से सर्पमित्र डॉ आशीष ने किया करैत सांप का सुरक्षित रेस्क्यू 

इटावा। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुन्नी का अड्डा में एक निर्माणाधीन मकान में रखी इंटों के एक चट्टे में नीचे लगभग 3 फीट लम्बा खतरनाक सांप कहीं से घुस कर बैठ गया जिसे वहां अपने दो छोटे मासूम बच्चों के साथ दिहाड़ी मजदूरी का काम कर रही महिला बीना ने इंट उठाते समय देखा तभी वह झटके से अपना हाथ हटाकर घ्बराकर वहां से भागी जिसके बाद उसने अपने दूसरे मजदूर साथियों और मकान मालिक को सूचना दी। सांप देखकर महिला बेहद ही डर गई थी और सभी मजदूरों से काम भी रोक दिया था।

 

तभी मकान मालिक संजीव कुमार पाठक ने तुरंत ही कॉल करके वन्यजीव विशेषज्ञ सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी को सूचित किया जिसके बाद डॉ आशीष त्रिपाठी ने मौके पर आकर उस सर्प को 5 मिनट में ही सुरक्षित तरीके से पकड़ कर वन विभाग के दिशा निर्देशन में सुरक्षित प्राकृत वास में ले जाकर छोड़ भी दिया।

 

डॉ आशीष त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि,यह सांप बेहद ही खतरनाक करैत सांप था जो कि विषधारी और बेहद ही खतरनाक सांप ही होता है इसके काट लेने के बाद समय से इलाज न मिलने पर मौत हो जाती है। वैसे सभी सर्प प्रकृति में अनियंत्रित चूहों कीड़ों आदि को नियंत्रित रखने में लगातार अपनी महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाते रहते है।

 

डॉ आशीष ने बरसात के मौसम में सभी को सुरक्षित और सावधान रहने की सलाह दी है क्यों कि, बरसात के समय सांपों के बिलों में पानी भर जाने के कारण ही ये अक्सर आवासीय क्षेत्र की ओर आ जाते है और अनजाने में इनपर कभी पैर रख जाने या किसी अंधेरी जगह सफाई करते समय हाथ या पैर पर काट लेने से दंश हो सकता है।

 

बरसात के मौसम में ही बढ़ जाती है सर्पदंश की घटनाएं

 

फिलहाल डॉ आशीष ने सर्प को रेस्क्यू करके सभी मोहल्लेवासियों को भय मुक्त कर दिया और सभी को सर्पदंश के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि,इस मौसम में किसी भी प्रकार के सर्पदंश का सुरक्षित इलाज जिला अस्पताल मोतीझील के इमरजेंसी वार्ड के कमरा नंबर 3 और सैफई पीजीआई के इमरजेंसी वार्ड में मौजूद है। बस आपको काटने वाले स्थान से ऊपर एक हल्का सा बंध लगाकर जल्दी से जल्दी जिला अस्पताल पहुंच जाना चाहिए। सर्पदंश में झाड़ फूंक कराना हमेशा ही जानलेवा हो होता है। करैत सांप के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद मौके पर सभी लोगों ने डॉ आशीष त्रिपाठी का विशेष जानकारी देने के लिए आभार भी प्रकट किया।

 

सर्पदंश जागरूकता अभियान से आ रहा है बड़ा सामाजिक बदलाव

 

विदित हो कि,पर्यावरण एवम वन्यजीव संरक्षण के लिए समर्पित संस्था ओशन द्वारा जनपद इटावा में पिछले 8 वर्षों से विभिन्न क्षेत्रों में लगातार ही सर्पदंश जनजागरूकता अभियान चलाए जाने से अब पूरे जनपद में सर्पदंश के मामलों से होने वाली दुर्भाग्यपूर्ण मौतों में लगातार ही बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर