इटावा 17 जून। फिलस्तीन में इजराइल द्वारा किए जा रहे नरसंहार सैन्य कार्यवाहियों के विरोध में वामपंथीदलों के देशव्यापी आहवान पर माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी इटावा द्वारा प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ला को सौपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि इस नरसंहार युद्व में 55000 से ज्यादा फिलस्तीनियों की हत्याये हुई है। निजमें 60 फीसदी से ज्यादा स्त्री और बच्चे हैं। फिलस्तीन में स्कूलो-अस्पतालो, घरों और फसलों को नेस्तानाबूत किया जा रहा है।
ज्ञापन में मा0 राष्ट्रपति से आग्रह किया गया है कि यह हमारे देश की गुटनिरपेक्ष नीति, नैतिक कूटनीति शांति और न्याय की एतिहासिक भूमिका के खिलाफ है।
ज्ञापन में फिलस्तीन जनता के साथ एकजुटता, इसराइल के जेलो में बंद मानवाधिकार कार्यकर्ताओ को रिहा किया जाये। अंर्तराष्ट्रीय कोर्ट द्वारा इजराइल को एक नस्लवादी राष्ट्र घोषित किया जाये। फिलस्तीन को उनकी जमीन वापस की जाये, जिसकी सभी सीमाये 1967 से पहल बाली हैं।
भारत सरकार से अपील की गई कि फिलस्तीन के समर्थन में अपनी एतिहासिक भूमिका को याद करते हुए इजराइल द्वारा चलाये जा रहे नरसंहार की कठोर निंदा करे और शांति के पक्ष में खडी हो।
माकपा जिलामंत्रिपरिषद सदस्यगण अमर सिंह शाक्य, डा0 शौकीन सिंह, प्रेमशंकर यादव, जिलाकमेटी सदस्य नरेन्द्र शाक्य, शहर ब्रांच मंत्री मनोज राठौर, डीवाईएफआई के जिलामंत्री मोनू यादव आदि सहित अन्य लोगो ने भाग लिया।









