Explore

Search

October 31, 2026 9:17 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

विमान हादसे में मारे गए लोगों को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने दी श्रद्धांजलि  

इटावा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद इटावा के जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन जिला कोषाध्यक्ष सर्वेश चौहान के नेतृत्व में व्यापारियों ने अहमदाबाद विमान हादसे में मारें गए लोगों को नगर पालिका चौराहा पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी

जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा यह देश का सबसे बड़ा विमान हादसा हे जिसमे इतने अधिक लोग हताहत हुए हैं

जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल ने कहा ऐसे हादसे दोबारा न हो इसपर भारत सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ हरिशंकर पटेल ने कहा ऐसे दुर्भाग्यपूर्ण हादसे के जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए

जिला प्रवक्ता इकरार अहमद ने कहा यात्रियों में एक व्यक्ति का बचना ईश्वरीय चमत्कार है।

उपस्थित सभी लोगों ने 2 मिनट का मोन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति एवम् परिजनों को सांत्वना प्रदान करने की प्रार्थना की इस अवसर पर जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन जिला कोषाध्यक्ष सर्वेश चौहान जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ हरिशंकर पटेल सन्तोष कुमार वर्मा रणवीर सिंह चौहान डॉ संतोष राठौर युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाहा जिला प्रवक्ता इकरार अहमद जिला उपाध्यक्ष सतीक मंसूरी जिला मंत्री धर्मेंद्र चौधरी यामीन चौधरी आकाश वर्मा उमेश कुशवाहा अभिषेक जैन नई मण्डी अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह कुशवाहा मोहम्मद उवैस इदरीस राईन राजेश वर्मा सौरभ सिंह चन्द मोहन राजावत आनंद तिवारी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर