Explore

Search

June 16, 2026 6:38 pm

लेटेस्ट न्यूज़

बैडमिंटन खिलाड़ीयों को जंक फूड खाने से बचना , पौष्टिक आहार लेने पर दिया जोर – डॉ० शिल्पी 

इटावा अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा इटावा द्वारा संचालित बैडमिंटन शिविर – डॉ हरीशंकर पटेल वरिष्ठ बैडमिंटन प्रशिक्षक के द्वारा, के के इन्टर कालेज में प्रशिक्षित किया जा रहा है , इस बैडमिन्टन प्रशिक्षण शिविर में आज खिलाडियों की फिटनेश जांचने तथा खिलाडियों के जर्क व मसल्स पुल ना हों के वास्ते सचेत करने के लिए जनपद इटावा की वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट /वर्तमान में डा० भीमराव अंबेडकर संयुक्त चिकित्सालय इटावा में में तैनात डॉ० शिल्पी वर्मा ने बैडमिंटन खिलाडियों को दिये टिप्स।

डॉ० शिल्पी वर्मा ने बैडमिंटन खिलाडियों को जानकारी देते हुए बताया कि जर्क से बचने के लिए बैडमिन्टन खेलने से पहले बीस मिनट तक सर से लेकर पंजों तक एक्सरसाइज करना , जंक फूड खाने से बचना , पौष्टिक आहार लेने तथा गर्मी में पानी का प्रयोग करते रहने की बात कही।

इस अवसर पर अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा , शाखा- इटावा के जिला महासचिव – इं० राजेश कुमार वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री श्रीनिवास वर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री डा० श्रीकांत वर्मा, कानपुर मंडल संगठन मंत्री श्री सौम्य वर्मा तरुण एवं कानपुर मंडल उपाध्यक्ष डा० हरीशंकर पटेल सहयोगी अभिराज के साथ बैडमिंटन खिलाड़ी – प्रियाशीं,अनमोल,अर्थव,वैभव,रुद्र,

तेजस पटेल,रिया,आदविक, आरना,युवराज,आदित्य,अनिका , अवनी,आरुष ,अशं,आकाशवैष्णवी,माण्डवी आदि उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर