Explore

Search

February 16, 2026 9:00 am

विकास खंड बसरेहर अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत मूंज में फार्मर रजिस्ट्री एवं जीरो पावर्टी के संबंध में ग्राम चौपाल लगायी गयी

इटावा 21 मई, 2025- जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में तहसील सदर के विकास खंड बसरेहर अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत मूंज में फार्मर रजिस्ट्री एवं जीरो पावर्टी के संबंध में ग्राम चौपाल लगायी गयी।

जिसमें कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा की गई एवं शेष रह गए किसानों को फार्मर आईडी बनवाने हेतु प्रेरित किया गया एवं उसके भविष्य में होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया गया। ग्राम मूंज में 45 किसानों की जिलाधिकारी की उपस्थिति में फॉर्मर रजिस्ट्री की गई साथ ही शासन के निर्देशों के क्रम में जीरो पॉवर्टी योजना अंतर्गत निर्धनतम 25 परिवारों को चिन्हित कर आवास,शौचालय,पेयजल, आयुष्मान कार्ड, विभिन्न प्रकार की पेंशन योजना, राशन, सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत बिना ब्याज के ऋण आदि का लाभ प्रदान कराने के लिए आश्वस्त किया गया। ग्रामवासियों द्वारा ग्राम के बगल से निकली अहनैया नदी से जलभराव की स्थिति के कारण धान की फसल को नुकसान ना हो इसके लिए नदी की साफ़-सफाई कराने के लिए कहा गया, इस संबंध में ग्रामीणों को यथासंभव नदी साफ़ कराने के लिए आश्वस्त किया गया। उपस्थित ग्रामीणों की वरासत, अवैध कब्जे एवं अन्य समस्याओं को सुना गया एवं संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान हेतु निर्देशित किया गया।

किसान रजिस्ट्री के लिए आवेदन करने के लिए किसान भाई अपने क्षेत्रीय लेखपाल या कृषि विभाग के कार्मिक अथवा अपने नजदीकी जन सेवा केन्द्र से संपर्क कर अपनी फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं। या फॉर्मर रजिस्ट्री की साइट पर जाकर स्वयं भी कर सकते हैं यदि किसी किसान भाई की फार्मर रजिस्ट्री होने में समस्या आ रही है तो वह अपने खतौनी के अनुसार आधार कार्ड को दर्ज कराएं। यदि किसान फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं कराते हैं तो उन्हें माह जून में आने वाली पी एम किसान सम्मान निधि की किस्त नहीं आएगी।

उप कृषि निदेशक द्वारा बताया गया कि खरीफ में उपलब्ध होने वाले अनुदान पर बीज उपलब्ध हैं उसे किसान भाई अनुदान पर राजकीय कृषि बीज भंडार से प्राप्त कर सकते हैं।

      उपजिलाधिकारी द्वारा उक्त गांव में घरौनी वितरण की गई। चौपाल में लगभग 100 लोगों ने प्रतिभाग किया।

उक्त अवसर पर उप कृषि निदेशक आर एन सिंह, उपजिलाधिकारी सदर विक्रम सिंह राघव, तहसीलदार सदर जय प्रकाश सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर