Explore

Search

February 16, 2026 9:01 am

पति के साथ 17 म‌ई को लिए सात फेरे,18 को पहुंची ससुराल,सुहागरात के दूसरे दिन प्रेमी के साथ दुल्हन हुई फरार

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां के रहने वाले एक युवक की 17 मई को शादी हुई, 18 को दुल्हन विदा होकर पहुंची ससुराल और 19 को शौच के बहाने अपने प्रेमी के साथ हो फरार हो ग‌ई।

 

उपेंद्र राजभर की शादी कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती से उपेंद्र राजभर की 17 म‌ई को शादी तय हुई थी‌।तय तारीख पर उपेंद्र बारात लेकर पहुंचा। बारात का भव्य स्वागत हुआ,उसके बाद जयमाला हुआ,रात में वैदिक परंपरा के अनुसार सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम खाते हुए सात फेरे लेकर एक दूजे के हुए।

 

अगले दिन 18 मई को उपेंद्र अपनी दुल्हनिया लेकर घर आया‌।उपेंद्र के परिजन और रिश्तेदारों ने दुल्हन का स्वागत करते हुए गृह प्रवेश कराया।गीत संगीत के साथ ही पूजा पाठ कार्यक्रम भी चला,उपेंद्र के घर में शौचालय नहीं था, 19 मई को दुल्हन शौच के बहाने घर से बाहर गई और फिर लापता हो गई।काफी देर तक उपेंद्र और उसके परिजन इंतजार करते रहे,लेकिन दुल्हन वापस नहीं लौटी।

 

उपेंद्र और उसके परिजन जब दुल्हन को खोजते-खोजते थक गए तब पता चला कि दुल्हन अपने ही गांव के रहने वाले राजन राजभर के साथ फरार हो गई है। उपेंद्र और उसके परिजन राजन के घर भी बात करने के लिए गए,लेकिन राजन ने दुल्हन को अपने पास रखते हुए उपेंद्र को को जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया।थक हारकर उपेंद्र मोहम्मदाबाद कोतवाली पहुंचकर दुल्हन की भाग जाने का शिकायत दर्ज कराई।

 

मोहम्मदाबाद पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर धारा 84 और धारा 351 (3) के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में लग गई है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर