Explore

Search

February 16, 2026 8:59 am

इटावा निवासी सतर्कता निरीक्षक सौरभ पाठक उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए रेलवे प्रयागराज द्वारा हुए सम्मानित

इटावा। उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज द्वारा जनपद इटावा निवासी और विभाग में मुख्य सतकर्ता निरीक्षक/ यातायात पद पर तैनात सौरभ पाठक को रेल सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज क्षेत्र के मुख्य सतर्कता निरीक्षक सौरभ पाठक को यह प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के वरिष्ठ उप महा प्रबंधक श्री हिमांशु बडोनी द्वारा गत 20 मई को प्रदान किया गया और उनसे अपेक्षा की गई कि वे आगे भी इसी तरह रेलवे को अपनी उच्च स्तरीय सेवाएं प्रदान करते रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि सौरभ पाठक शहर इटावा के पंसारी टोला निवासी एवं अखिल भारतीय श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल इटावा शाखा के अध्यक्ष श्री राकेश चंद्र पाठक के सुपुत्र हैं, और विभाग में अपनी कर्तव्यनिष्ठा के लिए समय समय पर प्रशंसित एवं पुरस्कृत होते रहे हैं। सौरभ को उक्त सेवा सम्मान मिलने एवं इटावा जनपद का नाम रोशन करने पर संपूर्ण राधा माधव संकीर्तन मंडल परिवार समेत विशेष रूप से विष्णु नारायन शोरावाल, राम मनोहर दीक्षित, राजेश कुमार वाजपेई, राजेंद्र कुमार दीक्षित, अरविंद पोरवाल, नारायण किशोर वाजपेई, गोविंद किशोर वाजपेई, राजेंद्र सिंह वर्मा, राम प्रकाश पांडे, अनिल मिश्रा गुल्ली, अवनेश कुमार तिवारी, डा. अरविंद कुमार दुबे, डा. आदित्य शर्मा, मोहित मित्तल, सुभाष गोयल, नरेश चंद्र यादव, सुरेश चंद्र दुबे, हरि प्रकाश शुक्ला, सुधीर मिश्र आदि ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर