Explore

Search

February 15, 2026 1:27 am

परशुराम सेवा समिति मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेगी

इकदिल, इटावा परशुराम सेवा समिति उ.प्र. हाईस्कूल व इंटर मीडिएट वर्ष 2025 के उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेगी l उक्त जानकारी देते हुए परशुराम सेवा समिति उ.प्र.(रजि.) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट व प्रदेश महामन्त्री विनय कुमार द्विवेदी, जयशिव मिश्रा ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड व यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के वर्ष 2025 में 80 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को परशुराम सेवा समिति प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित करेगी l प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सम्राट ने बताया कि छात्र-छात्राएं एक पासपोर्ट साइज की फोटो व अंक पत्र की फोटो कॉपी एवं आधार कार्ड की फोटो कॉपी समिति के प्रदेश कार्यालय मोहल्ला कायस्थान इकदिल में जमा करें l अथवा मोबाइल नम्बर 9412185887 पर भी भेज सकते हैं l

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर