इस वर्ष हज यात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों का ट्रेनिंग कैम्प 20, अप्रैल इतवार को सुबह 7.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक इस्लामिया गर्ल्स इंटर कालेज उर्दू मोहल्ला में आयोजित होगा| इस कैम्प में जनपद इटावा के अलावा फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरैया, कन्नौज, एटा, कासगंज, फर्रुखाबाद व ग्वालियर आदि जनपदों से हज यात्रा पर जाने वाले हाजी साहिबान को हज यात्रा के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी जाएगी।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में हज कमेटी आफ इंडिया मुंबई के मास्टर ट्रेनर मौलाना सैयद आलम मुस्तफा याकूबी साहब मुख ट्रेनर के रूप में हिस्सा लेंगे।
उक्त आशय की जानकारी नोडल अधिकारी हज सहायता केंद्र मौलाना तारिक शम्सी ने देते हुए सभी हज यात्रियों से प्रतिभाग करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जनपद इटावा से जाने वाले हज यात्रियों का टीकाकरण कार्यक्रम 21, अप्रैल को मदरसा अरबिया कु़रानिया कटरा शहाब ख़ां पंजाबी मोहल्ला में सुबह 9.00 बजे से आयोजित किया गया है।इस टीकाकरण कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पर्यवेक्षण में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जापानी बुखार का टीकाकरण और पोलियो वैक्सीन की खुराक दी जाएगी। मौलाना तारिक शम्सी ने सभी हज यात्रियों से दोनों कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की है।











