Explore

Search

February 14, 2026 6:06 pm

प्रदर्शनी कार्यकारिणी एकादश ने जिलाधिकारी एकादश को 14 रन से हराया

इटावा महोत्सव एवं जनपद प्रदर्शनी के तत्वाधान में आयोजित प्रदर्शनी कार्यकारिणी एकादश एवं जिलाधिकारी एकादश के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम सैफई में क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें प्रदर्शनी कार्यकारिणी ने जिलाधिकारी एकादश को संघर्षपूर्ण मैच में 14 रनों से हराया।

जिलाधिकारी एकादश के कप्तान जिलाधिकारी श्री अवनीश राय ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।

पहले खेलने उतरी कार्यकारिणों एकादश की टीम ने अच्छी शुरुआत की कप्तान विवेक यादव और सौरभ अवतार ने काफी तेज शुरुआत की लेकिन विवेक यादव 12 रन के निजी स्कोर पर कैच आउट हो गए। सौरभ अवतार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक लगाया, मात्र 58 गेंदों में 102 रन की शानदार और तेज पारी खेली। गौरव पाठक के 17 रन ,रेहान अजीज के 11 रन तथा आनंद यादव टंटी के 10 रनों की बदौलत कार्यकारिणी एकादश ने 20 ओवरों में 182 रनों का स्कोर खड़ा किया।

जवाब में खेलने उतरी प्रशाशन एकादश ने काफी सधी शुरुआत की उपजिलाधिकारी सदर विक्रम राघव ने अच्छी शुरुआत करते हुए 29 रनों का योगदान दिया। जिलाधिकारी अवनीश राय ने बहुत ही तेज और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 23 बाल पे 35 रन बनाए। सिटी मजिस्ट्रेट दिग्विजय ने 25 रन अपर जिलाधिकारी अभिनव श्रीवास्तव ने ने 22 रन,अजय ने 22 तथा विकास ने 16 रनों का योगदान दिया। जिलाधिकारी एकादश की टीम निर्धारित 20 ओवरों में मात्र 169 रन ही बना सकी और मैच 13 रन से हार गई।।

मैच में शानदार प्रदर्शन और शतक बनाने के लिए सौरभ अवतार को मन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। मैच में अंपायरिंग पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी बिजेंद्र सिंह और यू पी सी ए के अंपायर गौरव सोनी ने की तथा स्कोरिंग अजयपाल सिंह ने की।

मैच के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा, डी एफ ओ साहब, मैच के संयोजक विशन चंद्र अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य श्री शांति स्वरूप पाठक,रविन्द्र सिंह दुबे सुरेश त्रिपाठी ,धर्मेंद्र बंसल,, सैफई के क्रीड़ाधिकारी, सैफई स्टेडियम के कोच पुष्पेंद्र सिंह। लाल जी दुबे, वीरेंद्र यादव, टीपू यादव आदि लोग उपस्थित थे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर