इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी के तत्वाधान में महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम इटावा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन खेले गए पहले मैच में यंग स्टार क्लब ने पिच स्मैशर
खेले गए पहले मैच में यंग स्टार क्लब ने पिच स्मैशर की टीम को 105 रनों के बड़े अंतर से हराया। पहले खेलने उतरी यंग स्टार क्लब की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए जिसमें लक्की ने सर्वाधिक 50 रन, यथार्थ ने ने 37 रन तथा शिवा ने 25 रन बनाए। पिच स्मैशर की ओर से गेंदबाजी करते हुए विष्णु ने 2 सीटू, शिवम् और विशाल ने 1- 1 विकेट लिया।
जवाब में खेलने उतरी पिच स्मैशर की टीम 57 रन ही बना सकी ।जिसमें वेदांत और विशाल ने सर्वाधिक 11- 11 का योगदान दिया। यंग स्टार क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए मोहित और अर्पित ने 3- 3 तथा अभी और सुधांशु ने 2- 2, विकेट लिये।
लक्की को शानदार अर्धशतक के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
दूसरे मुकाबले में मोतीझील क्रिकेट क्लब ने एम आर क्लब को शानदार तरीके से 124 रन से पराजित किया। पहले खेलने उतरी मोतीझील ने 3 विकेट पर 235 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया गई जिसमें आशीष यादव ने शानदार शतक लगाते हुए 101 रन नॉट आउट ,प्रकाश शर्मा ने 54 रन तथा नवीन ने 36 रन बनाए । एम आर क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए शेखर और हर्ष ने 1- 1 विकेट लिया।
जवाब में खेलने उतरी एम आर क्लब की टीम निर्धारित 15 ओवरों में 4 विकेट पर 111 रन ही बना सकी । जिसमें अभिषेक ने 35 रन,सन्नी ने 27 रन तथा आशीष ने 21 रन बनाए। मोतीझील क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए देवांश ने 2 विकेट, तथा अजय शर्मा और निशांत ने 1- 1 विकेट लिया। आशीष यादव को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मैच में अंपायरिंग सौरभ पाठक एवं गौरव सोनी ने की तथा स्कोरिंग इंद्रजीत सिंह ने की। मैच के दौरान पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी बिजेंद्र सिंह, कपिल चतुर्वेदी डॉ अंकित पालीवाल, डॉ अजय शर्मा शिवांग तिवारी आदि लोग उपस्थित थे।
टूर्नामेंट संयोजक वीरेंद्र यादव ने बताया कि कल पहला मैच टीचर्स क्लब और यूथ क्रिकेट अकेडमी के बीच तथा दूसरा मैच मोतीझील क्रिकेट क्लब और यंग स्टार क्लब के बीच खेला जाएगा।









