इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी के तत्वाधान में आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट में अंडर 13 सिंगल्स बालिका वर्ग में डेलिसा गुप्ता विजेता और रिया वर्मा उपविजेता, डबल्स में दुर्गा डेलिया गुप्ता विजेता , रिया वर्मा एवं सृष्टि तिवारी उपविजेता।
अंडर 19 सिंगल्स में कृतिका विजेता, डेलिसा गुप्ता उपविजेता रहीं। अंडर 19 डबल्स में कृतिका और डेलिसा गुप्ता विजेता तथा रिया वर्मा, सृष्टि तिवारी उपविजेता रहीं।
अंडर 13 सिंगल्स बालक वर्ग में वेदांश विजेता तथा पार्थ उपविजेता रहे।
अंडर 13 डबल्स में वेदांश और आदविक वर्मा विजेता, श्रेष्ठ राज सिंह एवं पवन उपविजेता रहे।
अंडर 19 सिंगल्स बालक वर्ग में अभिनव विजेता एवं ओम उपविजेता रहे।
अंडर19 बालक वर्ग डबल्स में ओम अभिनव विजेता तथा हार्दिक एवं वीर प्रताप उपविजेता रहे।
टूर्नामेंट के दौरान निर्णायक की भूमिका प्रियांश पटेल, आयुष पटेल,यश पटेल,राम रिछारिया,प्रियांशी , अनिल कुमार,प्रदीप यादव,आदि रहे। मुख्य अतिथि परिक्षेत्रीय सहायक आयुक्त हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग इटावा श्री सुनील कुमार यादव ने बच्चों को पुरस्कृत एवं उनका उत्साहवर्धन किया ।
इस अवसर पर प्रदर्शनी कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य श्री विशन चंद्र अग्रवाल,शांति स्वरूप पाठक, संयोजक सचिन अग्रवाल, अजय तिवारी,पम्मी केसरवानी,विकास अग्रवाल, अवधेश सेंगर, औटू विश्वास,जमाल अहमद,वीरेंद्र यादव, गुड्डू जैन आदि लोग उपस्थित थे।









