Explore

Search

November 2, 2026 1:57 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

सावधान:नए साल का स्वागत करेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड,आफत बनेगी शीतलहर

सावधान:नए साल का स्वागत करेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड,आफत बनेगी शीतलहर

 

नई दिल्ली।उत्तर भारत में नए साल का आगमन हाड़ कंपा देने वाली ठंड और शीतलहर के बीच होगा।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट की भविष्यवाणी की गई है।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने संकेत दिया है कि साल के अंत में हुई भारी बारिश ठंड की तीव्रता को और बढ़ा सकती है।

 

उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में रुक-रुक कर हो रही बारिश से तापमान में अगले दो दिनों में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने का अनुमान है।पश्चिम और मध्य भारत में भी अगले तीन दिनों में तापमान में इसी प्रकार की गिरावट होगी। वहीं पूर्वी भारत में 2-4 डिग्री सेल्सियस की कमी देखी जा सकती है।

 

हिमाचल प्रदेश में 30 और 31 दिसंबर को भीषण शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना है।इसके अलावा पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़,जम्मू-कश्मीर,लद्दाख,गिलगित-बाल्तिस्तान, मुजफ्फराबाद और राजस्थान के कुछ इलाकों में जनवरी के पहले हफ्ते में ठंड का कहर जारी रहेगा।

 

कश्मीर में भारी बर्फबारी से श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है,जिससे सैकड़ों पर्यटक फंसे हुए हैं।उड़ानें और रेल सेवाएं बाधित होने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। श्रीनगर और कश्मीर के अन्य मैदानी इलाकों में इस सीजन की पहली बर्फबारी ने पूरे क्षेत्र को सफेद चादर से ढक दिया है।

 

मौसम विभाग ने 28 से 30 दिसंबर के बीच पंजाब,हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में घने से बहुत घने कोहरे की संभावना जताई है।इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भी जनवरी की शुरुआत तक अलग-अलग अंतराल पर घने कोहरे का असर दिखाई देगा। ठंड के इस भयावह रूप ने न केवल ठिठुरन बढ़ाई है, बल्कि सामान्य जनजीवन को भी कठिन बना दिया है। ऐसे में लोगों के लिए नए साल की शुरुआत घरों में ही गर्म कपड़ों और हीटर के सहारे करना बेहतर विकल्प होगा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर