Explore

Search

November 2, 2026 12:17 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

मनमोहन सिंह को राजकीय सम्मान के साथ विदा कर रहा देश, सबकी आंखें नम, राहुल ने दिया कंधा

मनमोहन सिंह को राजकीय सम्मान के साथ विदा कर रहा देश, सबकी आंखें नम, राहुल ने दिया कंध

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को निगम बोध घाट पुहुंच चुका है. इहलोक से उनकी अंतिम यात्रा शुरू हो गई है. निगमबोध घाट पर पीएम मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह पहुंच चुके हैं.राजकीय सम्मान के साथ मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा शुरू हो चुकी है. नम आंखों से राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी ने विदाई दी.

 

मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आने वाले वीवीआईपी गेस्ट को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी किया है. ट्रैफिक पुलिस ने आम पब्लिक को प्रतिबंधित मार्गों पर न जाने की सलाह दी. रिंग रोड (महात्मा गांधी मार्ग), निषाद राज मार्ग, बुलेवार्ड रोड, एसपीएम मार्ग, लोथियन रोड और नेताजी सुभाष मार्ग पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक गाड़ियों के आने-जाने पर प्रतिबंध और डायवर्जन हो सकता है.

 

उन्होंने दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली. उनकी उम्र 92 वर्ष थी. देर रात उनकी तबीयत खराब होने के बाद उन्हें AIIMS में भर्ती कराया गया था. उनके निधन पर केंद्र सरकार ने देश पूरे देश में और अलग-अलग कई राज्यों ने 7 दिन का राजकीय शोक मनाने का फैसला किया है. डॉ सिंह की आज शनिवार को नई दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर निगमबोध घाट पूरे राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया जाएगा

 

वहीं, रक्षा मंत्रालय डॉ सिंह के अंतिम संस्कार के लिए पूरे सैन्य सम्मान प्रबंध करने का फैसला लिया है. इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित देश विदेश के कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी. गृह मंत्रालय ने शुक्रवार देर शाम अंतिम संस्कार के पूरे कार्यक्रम और देश विदेश से आने मेहमानों की लिस्ट जारी किया है

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर