Explore

Search

November 2, 2026 1:59 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

अब शुद्ध हवा पर भी लगेगा टैक्स,नयी साल में राममनोहर लोहिया पार्क में प्रवेश पर लगेगा का शुल्क, उघान विभाग नें की तैयारी 

अब शुद्ध हवा पर भी लगेगा टैक्स,नयी साल में राममनोहर लोहिया पार्क में प्रवेश पर लगेगा का शुल्क, उघान विभाग नें की तैयारी

इटावा अग्रेजों के जमाने से शहर में ईस्ट इंडिया कम्पनी के नाम से बनें कम्पनी बाग में प्रवेश के लिए उघान विभाग नें प्रवेश के लिए शुल्क निर्धारित कर दिया है,10 बर्ष से बड़े और 60 बर्ष से छोटे सभी ल़ोग इस दायरे मे आयेंगे

इस पार्क का पुनः जीर्णोद्धार समाजवादी पार्टी की सरकार में हुआ था, राष्ट्र नायक डा.राममनोहर लोहिया की प्रतिमा लगाकर इसका नाम गुलामी के प्रतीक कम्पनी बाग से बदलकर लोहिया पार्क किया गया था, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एंव व्यापारी नेता आलोक दीक्षित नें शहर वासियों पर इसके प्रवेश पर शुल्क लगाने का विरोध करते हुए जिला प्रशासन से इसे तुरंत वापस लेनें की मांग की है, उन्होंने कहा कि शुद्ध हवा पर भी टैक्स लगाना जनविरोधी कदम है, इससे पूर्व भी यहां सुबह शाम टहलने वालों के लिए पार्किंग स्टैंड खोलकर उगाही की जा रही है

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर