Explore

Search

November 2, 2026 1:57 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल इकदिल की बैठक संपन्न, जिला उपाध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट का स्वागत किया गया

इकदिल, उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल इकदिल की बैठक नगर पंचायत इकदिल में संपन्न हुयी l बैठक में व्यापार मण्डल के नव मनोनीत जिला उपाध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट का स्मृति चिन्ह देकर, पगड़ी व माला पहनाकर स्वागत किया गया l बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रंजीत सिंह राठौर ने की तथा संचालन राजू राजपूत ने किया l बैठक में अध्यक्ष रंजीत सिंह राठौर, महामन्त्री मु. शहजाद, कोषाध्यक्ष सत्य नारायण राठौर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया l

बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए विचार विमर्श किया गया l जिलाध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नही किया जायेगा व्यापारियों को एक जुट रहना होगा l बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एम पी सिंह तोमर, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया, अभिषेक दीक्षित, प्रदीप कनौजिया, वरिष्ठ महामन्त्री हरि गोपाल शुक्ला, रमेश यादव, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाह, उपाध्यक्ष बीना चौहान, महामन्त्री कांती दिवाकर, दीवान चंद्र सोनी, अवनीश दुबे, पुनीत चौहान, प्रमोद गुप्ता, अभिषेक गोयल, पियूष वर्मा, प्रदीप सोनी, निर्मल चंद्र राजपूत, राजकुमार जैन, कर्नल विष्णुदेव नन्दन, दिनेश यादव, सुनील राजपूत, राम प्रबल शर्मा, दिलावर सिंह, चिराग राजपूत, धर्मेंद्र, रामू सोनी आदि व्यापारीगण उपस्थित थे l

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर