Explore

Search

November 6, 2026 9:16 am

लेटेस्ट न्यूज़

सर्राफा और बर्तन मार्केट में इटावा पुलिस की पैदल गश्त: एएसपी नगर-सीओ ने व्यापारियों से किया संवाद, अतिक्रमण पर दिए सख्त निर्देस 

इटावा, 04 नवम्बर 2026 — आगामी त्योहारों के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा बबीता सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर इटावा अवनीश कुमार सिंह द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत कोतवाली पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई।

 

सुरक्षा व कानून-व्यवस्था का जायजा

 

पैदल गश्त के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया गया। साथ ही सर्राफा मार्केट एवं बर्तन मार्केट में अतिक्रमण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे आवागमन सुचारु बना रहे एवं त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था कायम रहे।

 

आमजन एवं व्यापारियों से संवाद

 

गश्त के दौरान अधिकारियों ने आमजन

एवं व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

 

इटावा पुलिस की प्रतिबद्धता

 

इटावा पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु प्रतिबद्ध है।

 

#EtawahNews #FestivalPolicing #MarketSecurity #TrafficFlow #Dial112 #UPPolice #कोतवाली_इटावा #त्योहार_सुरक्षा #पुलिस_गश्त #आमजन_सुरक्षा #शांतिपूर्ण_त्योहार #सर्राफा_मार्केट

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर