Explore

Search

October 31, 2026 10:17 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

हरदोई में नए डीएम की प्राथमिकताएं तय, सड़क-स्वास्थ्य-अतिक्रमण पर जल्द कार्रवाई के संकेत

हरदोई। नवागत जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने जिले की कमान संभालने के बाद अपनी प्रशासनिक प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। कलेक्ट्रेट स्थित विवेकानंद सभागार में पत्रकारों के साथ आयोजित परिचयात्मक बैठक में उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनहित की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना और जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण उनकी प्रमुख प्राथमिकता होगी।

डीएम ने कहा कि शासन-प्रशासन और जनता के बीच मीडिया महत्वपूर्ण सेतु का काम करता है। पत्रकारों के माध्यम से जमीनी समस्याओं और व्यवस्थाओं से जुड़ी जानकारी प्रशासन तक पहुंचती है। उन्होंने जनहित के मुद्दों पर मीडिया से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा जताई।

सड़कों की खराब स्थिति, मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं तथा शहर में अतिक्रमण से जुड़े सवालों पर डीएम ने कहा कि उन्हें पदभार संभाले अभी तीन दिन ही हुए हैं। वह जिले की भौगोलिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को समझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन क्षेत्रों में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

डीएम ने आगामी निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा विकास कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में लापरवाही और खराब गुणवत्ता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में एडीएम न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सहित जिले के सभी पत्रकार मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर