Explore

Search

October 31, 2026 10:58 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

इटावा में गणपति बप्पा की भक्ति में डूबा एसडी फील्ड, 12 दिन तक चलेगा गणेश उत्सव

रिपोर्ट सुनील उर्फ़ नीलू पंडित

इटावा के एसडी फील्ड मोहल्ले में गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की प्रतिमा विधि-विधान से स्थापित की गई। प्रतिमा स्थापना से पहले श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली। इस दौरान पूरा क्षेत्र गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा। महिलाओं, युवाओं और बच्चों में गणेश उत्सव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। 12 दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

वीओ: इटावा के एसडी फील्ड मोहल्ले में श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव सेवा समिति की ओर से गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार शाम महिलाओं ने पीले वस्त्र पहनकर सिर पर कलश धारण कर कलश यात्रा निकाली। यात्रा में श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। नगर में कई स्थानों पर लोगों ने फूल बरसाकर और जलपान कराकर कलश यात्रा का स्वागत किया।

प्राचीन शिव मंदिर में आचार्य पंडित मनोज दुबे ने परीक्षित विकास यादव से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद गणपति बप्पा की प्रतिमा को रथ पर विराजमान कर पूरे नगर में भ्रमण कराया गया। बैंडबाजों की धुन और गणपति के भजनों पर युवा जमकर झूमते नजर आए।

 

देर शाम कलश यात्रा गणेश पंडाल पहुंची, जहां भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। शाम को आरती के बाद भक्तों ने भगवान गणेश का केक काटकर जन्मोत्सव भी मनाया। वहीं महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

 

बाइट: विकास यादव, आयोजक

विकास यादव ने बताया कि एसडी फील्ड क्षेत्र में पिछले 14 वर्षों से गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। 12 दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में देवी जागरण, भजन संध्या, सुंदरकांड और भंडारे समेत कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रतिदिन शाम को महिलाओं की ओर से भजन-कीर्तन भी किया जाएगा।

 

वीओ: गणेश उत्सव में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं का कहना है कि गणेश चतुर्दशी का पर्व धार्मिक आस्था के साथ-साथ आपसी भाईचारे और एकता का भी प्रतीक है। युवाओं और बच्चों में भी उत्सव को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।

 

कार्यक्रम में आचार्य मनोज दुबे, मंडल समिति अध्यक्ष दीपक यादव, चरण सेवक विकास यादव, सेवा कर्ता शिवम यादव उर्फ कल्लू, नीरज शर्मा, सोनू पांडेय, हरिश्चंद्र सक्सेना, हिमांशु सक्सेना, जॉनी यादव, मोनू यादव समेत कई लोग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी तैनात रहा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर