Explore

Search

September 15, 2026 2:02 am

लेटेस्ट न्यूज़

इटावा के इस्लामिया इंटर कॉलेज में हिन्दी दिवस धूमधाम से मनाया गया

 

इटावा। इस्लामिया इंटर कॉलेज इटावा में हिन्दी दिवस के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिटी मजिस्ट्रेट श्री राजेंद्र बहादुर उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सीमा शाक्य (सदस्य, शिक्षा सेवा आयोग) ने शिरकत की।

 

समारोह में साहित्यकार डॉ. पदम सिंह यादव ‘पद्म’, डॉ. रमाकांत राय, युवा कवि रोहित चौधरी तथा डॉ. कुश चतुर्वेदी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। अतिथियों ने हिन्दी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिन्दी हमारी संस्कृति और पहचान की वाहक है, जिसे हर क्षेत्र में अपनाना और बढ़ावा देना आवश्यक है।

 

कार्यक्रम में छात्रों ने कविता पाठ, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से हिन्दी के प्रति अपना प्रेम व्यक्त किया। विद्यालय परिवार ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की निरंतरता का संकल्प लिया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर