Explore

Search

September 14, 2026 12:45 am

लेटेस्ट न्यूज़

डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने रागिनी बिटिया को ट्राईसाइकिल, किताबें, खिलौने, क्रच, टीएलएम किट और अन्य शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराई

डीएम ने सुनी 07 साल की रागिनी की पुकार, ट्राईसाइकिल समेत मिली पढ़ाई की सामग्री
.
बलिया। हादसे में एक पैर खराब होने के बावजूद एक पैर के सहारे रोज स्कूल जाने वाली 7 वर्षीय दिव्यांग छात्रा रागिनी का डीएम से साइकिल दिलाने की मार्मिक अपील वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए रागिनी की मदद के लिए तत्काल कदम उठाए।

  1. डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने रागिनी बिटिया को ट्राईसाइकिल, किताबें, खिलौने, क्रच, टीएलएम किट और अन्य शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराई। इससे रागिनी के स्कूल आने-जाने में सहूलियत होगी और उसकी पढ़ाई भी जारी रखने में मदद मिलेगी।

इसके साथ ही रागिनी के पैर के ऑपरेशन को लेकर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को जांच और आवश्यक उपचार की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं। रागिनी की मार्मिक अपील के बाद प्रशासन की ओर से की गई इस पहल की सोशल मीडिया पर भी सराहना हो रही है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर