Explore

Search

September 14, 2026 12:45 am

लेटेस्ट न्यूज़

जुलूसे मोहम्मदी में शामिल झांकियों, सजावट करने वालों को किया सम्मानित

जुलूस ईद मीलादुन्नबी कमेटी उर्दू मोहल्ला की ओर से हुआ सम्मान समारोह

इटावा। जुलूस ईद मीलादुन्नबी कमेटी उर्दू मोहल्ला की ओर से अंजुमन हिदायतुल इस्लाम हाई स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें जुलूस ए मोहम्मदी में शामिल होने वाली झांकियां चौकियां एवं गेट सजाने वालों को शील्डें वितरित कर सम्मानित करते हुए उनकी हौसला अफ़ज़ाई करी गई।

सम्मान समारोह का शुभारंभ कारी शहबाज़ अनवर कादरी ने कुरान पाक की तिलावत से किया। जुलूस कमेटी अध्य्क्ष कुंवर रफत अली खान ने कहा की शहर की तमाम अंजुमन कमेटियो ने मेहनत से शहर में जगह जगह गेट सजाकर और जगह जगह जुलूस का स्वागत किया। तमाम कमेटियों द्वारा खूबसूरत थर्माकोल से बनाई गई मक्का मदीना की झांकियां जुलूस में शामिल की गईं और जुलूस की ख़ूबसूरती में चार चांद लगाए। इस मौके पर जुलूस कमेटी अध्य्क्ष कुँवर रफत अली ने ज़िला प्रशाशन और पुलिस प्रशाशन की शुक्रिया अदा करा और कहा की प्रशाशन के सहयोग से बहुत ही अमन चेन के साथ जुलूस सम्पन हुआ। कुंवर रफत अली ने शहर की अंजुमन कमेटियों का भी शुक्रिया अदा किया। जुलूस ए मोहम्मदी में जिस तरह लोगों ने अपने नबी के लिए मोहब्बत पेश की और मौजूदगी दर्ज कराई व किसी ऐतिहासिक मंज़र से कम नहीं थी। इस मोके पर झण्डा सरपरस्त सैय्यद नईम उल्लाह, साजिद अली अशरफी, अज़हर फ़रीदी, शाहनवाज़ अतहर, ज़मीर हसन झम्मन, मोहम्मद अली, शुऐब फैय्याज, अरशद बरकाती, अल्तमश मेव, उमेर वारिस, रहमत अली मन्नु, ज़ुहैब फैय्याज, सगीर उल्ला, अदनान खान, फरहान खान, राहिल खान आदि उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर