Explore

Search

September 14, 2026 2:22 am

लेटेस्ट न्यूज़

वरदान वेलफेयर सोसायटी ने देश भक्तों को बाटा भोजन

इटावा। स्वत्रंत्रता दिवस पर शहर में निकली तिरंगा यात्रा में शामिल देश प्रेमियों की सच्ची सेवा का उदाहरण पेश करते हुए वरदान वेलफेयर सोसायटी ने ठंडे पानी और भोजन की व्यवस्था कर सराहनीय कार्य किया।

वरदान वेलफेयर सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष कासिम अंसारी ने कहा कि देश के नाम एक निवाला, प्रेम का देश निराला, आजादी का जश्न सेवा के संग। उन्होंने लोगों का आव्हान किया कि वह अमर शहीदों के बताए मार्ग पर चलकर देश की एकता, अखंडता व उन्नति में अपना योगदान दें। उन्होंने अपनी टीम के साथ नुमायश परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के पास तिरंगा यात्रा में शामिल देश प्रेमियों को ठंडा पानी व भोजन का वितरण कर एक अनूठी मिसाल पेश की। इस व्यवस्था में राजीव पाल, फजलुर्रहमान अंसारी, राशिद अंसारी, अब्दुल जब्बार, वसीम, इमरान एड., इजहार अहमद, तबरेज़, हाफिज आबिद, इमरान खान, हसीन, मुजीब, फुरकान अहमद, शाहिद अख्तर, काशिफ अंसारी, मो. ताहिर, जाबिर अंसारी, मुनव्वर अंसारी, डा. हसन अफ़रोज़, आरिफ खान, मो. अरशद आदि का अहम योगदान रहा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर