Explore

Search

October 31, 2026 11:24 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

विभाजन की विभीषिका को नम आँखों से याद किया गया: इटावा में जिलाधिकारी ने की प्रदर्शनी का उद्घाटन, कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि

इटावा, 14 अगस्त 2026 — विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने इस्लामिया इंटर कॉलेज में एक मार्मिक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस आयोजन में बंटवारे के समय भारत आए विस्थापित परिवारों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिनकी पीड़ा और संघर्ष की कहानियों ने सभी को भावुक कर दिया।

इस अवसर पर कालेज प्रबंधक समिति के अध्यक्ष तरनपाल सिंह, व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष मनदीप सिंह, जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित, जिला सचिव आफताब खान, मुख्य विकास अधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर सिंह समेत शिक्षा एवं विद्युत विभाग के अधिकारी व इस्लामिया कॉलेज का स्टाफ उपस्थित रहा।

 

कैंडल मार्च से गूँजा शास्त्री चौराहा

कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी के नेतृत्व में इस्लामिया इंटर कॉलेज से शास्त्री चौराहा तक एक भावपूर्ण कैंडल मार्च निकाला गया। हाथों में मोमबत्तियाँ लिए सैकड़ों लोगों ने उन लाखों अज्ञात आत्माओं को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने देश के बँटवारे की त्रासदी में अपनी जान गँवाई या अपना सब कुछ खोया।

जिलाधिकारी ने कहा, “यह दिन हमें सिखाता है कि मानवता और एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी पूँजी है। हमें इतिहास के उन काले पन्नों को कभी नहीं भूलना चाहिए, ताकि ऐसी विभीषिका फिर न हो।”

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और शिक्षण संस्थान के स्टाफ ने भी अपनी उपस्थिति से इस आयोजन को गरिमा प्रदान की। पूरा कार्यक्रम सांझी विरासत और अटूट भाईचारे की मिसाल बन गया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर