बाबा आदिनाथ मंदिर एवं सदर बाजार स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बाबा आदिनाथ एवं बाबा विश्वनाथ मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक, जगत कल्याण की कामना
बावन में आए निवर्तमान राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक बाजपेयी जी धर्मेश मिश्र एवं विपुल मिश्र के आयोजन में बुधवार को बावन के भीखथोक मोहल्ला स्थित बाबा आदिनाथ मंदिर एवं सदर बाजार स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निवर्तमान राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक बाजपेयी जी ने पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन-अर्चन एवं रुद्राभिषेक किया।
रुद्राभिषेक के दौरान दोनों मंदिरों में भक्तिमय वातावरण बना रहा। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का अभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर डॉ. अशोक बाजपेयी जी ने भगवान भोलेनाथ से जगत कल्याण, क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं सभी के मंगल की कामना की।
पूजन-अर्चन का विधिवत आयोजन आचार्य सुधीर मिश्र एवं आचार्य गोपाल कृष्ण शुक्ल द्वारा कराया गया। आयोजकों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर देश-प्रदेश में शांति, खुशहाली एवं समृद्धि की प्रार्थना की।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर रामदुलारे शुक्ला, सत्येंद्र मिश्रा, पप्पू मिश्र, शिशु मिश्र, कृष्ण प्रकाश त्रिवेदी गौरव त्रिवेदी.सचिन कश्यप सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Author: Mohammed irfan












