Explore

Search

August 14, 2026 2:46 pm

लेटेस्ट न्यूज़

मिशन शक्ति टीम की पहल से पति-पत्नी का विवाद सुलझा, परिवार टूटने से बचाया

इटावा पुलिस12.08.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जनपद में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं पारिवारिक विवादों के निस्तारण हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के क्रम में थाना सिविल लाइन पुलिस की मिशन शक्ति टीम द्वारा सराहनीय पहल करते हुए पति-पत्नी के मध्य चल रहे विवाद को काउंसलिंग के माध्यम से सुलझाकर परिवार को टूटने से बचाया गया।

 

थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत कृष्णा पुरुष कॉलोनी में पति-पत्नी के मध्य पारिवारिक विवाद की सूचना डायल-112 के माध्यम से प्राप्त हुई थी। सूचना पर तत्काल महिला पुलिसकर्मियों द्वारा मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से वार्ता की गई तथा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों को थाने पर लाकर आवश्यक काउंसलिंग की गई।

महिला पुलिस टीम द्वारा दोनों पक्षों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए वैवाहिक जीवन के महत्व, आपसी सामंजस्य एवं पारिवारिक जिम्मेदारियों के संबंध में समझाया गया। काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की भावनाओं एवं परिस्थितियों को समझते हुए आपसी मतभेद दूर करने तथा भविष्य में सौहार्दपूर्ण वातावरण में साथ रहने पर सहमति व्यक्त की।

मिशन शक्ति टीम की कुशल काउंसलिंग के परिणामस्वरूप पति-पत्नी के मध्य विवाद समाप्त हुआ और दोनों ने आपसी सहमति से साथ रहने का निर्णय लिया। दोनों पक्षों द्वारा पुलिस टीम के प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

इटावा पुलिस महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के साथ-साथ पारिवारिक विवादों के शांतिपूर्ण एवं प्रभावी समाधान हेतु निरंतर प्रयासरत है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर