Explore

Search

August 3, 2026 8:45 pm

सपा ने संगठन को दी मजबूती: जितेंद्र पाल बने युवजन सभा के प्रदेश सचिव

अब्दुल्लाह अख़्तर
छिबरामऊ। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पार्टी नेतृत्व ने छिबरामऊ क्षेत्र के युवा नेता जितेंद्र पाल को समाजवादी युवजन सभा उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव मनोनीत किया है।
यह नियुक्ति युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी द्वारा जारी मनोनयन पत्र के माध्यम से की गई है। इस मनोनयन को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति प्राप्त थी।
ग्राम खानपुर कुर्मी, पोस्ट लोधीपुर के निवासी जितेंद्र पाल से मनोनयन पत्र में यह अपेक्षा की गई है कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को और अधिक मजबूत एवं गतिशील बनाएंगे।
इस नियुक्ति की सूचना मिलने पर उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। नव नियुक्त प्रदेश सचिव जितेंद्र पाल ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से निभाते हुए पार्टी को और मजबूत करने का प्रयास करेंगे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर