Explore

Search

October 31, 2026 11:01 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

यतीमों की परवरिश करने वाले रसूल के साथ जन्नत में रहेंगे – मौलाना जैदी राशिद मरगूब व एजाज़ हुसैन ने किया मजलिसों का आयोजन

इटावा। शहीदे आजम इमाम हुसैन और शहीदाने कर्बला की याद में इमाम बारगाह घटिया अज़मत अली पर राशिद मरगूब और ऐजाज़ हुसैन बब्लू की ओर से मजलिसों का आयोजन किया गया। मजलिस का शुभारंभ जहूर नक़वी व सलमान रिज़वी ने सोजख्वानी से किया।

मजलिसों में तक़रीर करते हुए मौलाना अनवारुल हसन ज़ैदी इमामे जुमा इटावा ने कहा नमाज कुबूल होगी तभी बाकी के आमाल कुबूल होंगे। रसूल अल्लाह ने फरमाया है कि जो इंसान यतीमों की परवरिश करेगा वो मेरे साथ जन्नत में रहेगा। इमाम हुसैन ने उम्मत की इस्लाह के लिए मदीना छोड़ा और कर्बला गए। इमाम हुसैन का पैगाम है कि नेकियों को फैलाया जाए और समाज से बुराइयों का खात्मा किया जाए। मौलाना जैदी ने कहा कि कर्बला में इमाम हुसैन की शहादत के बाद उनकी चार साल की बेटी को जालिमों ने पानी भी नहीं दिया और कैदी बनाकर बाजारों में घुमाया गया। जनाबे सकीना की भूख प्यास की हालत में कैदखाने में शहादत हो गई।

मजलिसों में राहिल सगीर, तनवीर हसन, अख्तर अब्बास रिज़वी ने नोहा ख्वानी की। तालिब रिज़वी, सलमान रिज़वी ने कलाम पेश किये। मजलिसों में अल्हाज कमर अब्बास नकवी करबलाई, हाजी अरशद मरगूब, समर अब्बास, मो. अब्बास, शावेज़ नक़वी, आगा हसन अब्बास, अली साबिर, अयाज हुसैन, सफीर हैदर, शादाब हसन, आतिफ़ एड., शहजादे, हम्माद, शब्बर अक़ील, जीशान हैदर, समर सगीर, इबाद रिज़वी, मो. अतीक, मो. जुनैद, मो. जावेद, राशिद, हसन अली लालू, शाहिद, कलीम वारसी सहित बड़ी तादाद में लोगों ने भाग लिया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर