Explore

Search

July 26, 2026 7:08 am

लेटेस्ट न्यूज़

71 राजकीय नलकूपों के पुनर्निर्माण से इटावा की सिंचाई व्यवस्था होगी सुदृढ़, 9725 कृषक परिवार होंगे लाभान्वित

इटावा 19 जुलाई, 2026- प्रदेश सरकार किसानों को सुदृढ़ सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा कृषि उत्पादन में वृद्धि के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं माननीय सिंचाई मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह जी के मार्गदर्शन में प्रदेश के 1750 राजकीय नलकूपों के पुनर्निर्माण की महत्वाकांक्षी परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई है।

उक्त परियोजना के अंतर्गत जनपद इटावा में 71 राजकीय नलकूपों का पुनर्निर्माण कराया जा रहा है। परियोजना पूर्ण होने के उपरांत प्रत्येक नलकूप से लगभग 100 हेक्टेयर की दर से कुल 7100 हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचन क्षमता विकसित होगी, जिससे जनपद के 9725 कृषक परिवार प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे। इसके साथ ही परियोजना के माध्यम से 65,462 मानव दिवस का सृजन होगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

राजकीय नलकूपों के पुनर्निर्माण से किसानों को समय पर एवं सुगमता से सिंचाई जल उपलब्ध होगा। इससे कृषि लागत में कमी आएगी, फसलों की उत्पादकता में वृद्धि होगी तथा जल संसाधनों का अधिक प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा। यह परियोजना जनपद में कृषि विकास को नई गति देने के साथ-साथ किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

प्रदेश सरकार किसानों के हितों के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है और कृषि एवं सिंचाई अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रभावी कदम उठा रही है। इस परियोजना के पूर्ण होने पर जनपद इटावा के हजारों कृषकों को स्थायी एवं बेहतर सिंचाई सुविधा का लाभ प्राप्त होगा, जिससे कृषि क्षेत्र में समग्र विकास को नई गति मिलेगी।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर